लुधियाना- रैय्या : पंजाब में पुलिस का नही बल्कि गैंगस्टरों की दहशत बनी हुई है, इसी दहशत के चलते आज दिन-दिहाड़े कस्बा राईया के बस स्टैंड पर पंजाब पुलिस के कर्मचारियों पर गोलियां चलाकर अपने कुख्यात गैंगस्टर साथी को हथकडिय़ों समेत कुछ गैंगस्टरों द्वारा फरार किए जाने का पता चला है। फरार हुआ कुख्यात गैंगस्टर पिछले कई दिनों से कपूरथला जेल में बंद था। उसे आज अमृतसर स्थित एक मामले में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। जानकारी अनुसार इस गोलाबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी की टांगों में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जालंधर स्थित अस्प्ताल में भर्ती करा दिया गया है। फरार हुए कैदी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज है।
जानकारी अनुसार कपूरथला से गैंगस्टर शुभम सिंह को जीटी रोड़ पर रोडवेज की एक बस द्वारा 3 पुलिस कर्मीयों की सहायता से अदालती तारीख के लिए अमृतसर ले जा रहे थे। जब वह गांव रैय्या की नहर के पुल के पास सड़क किनारे खड़ी सवारियों को बैठाने के लिए बस रूकी तो 2 कारों में सवार होकर आएं दर्जनों गैंगस्टरों द्वारा बस में चढ़कर पुलिसकर्मियों पर पिस्तौले तानकर अपने साथी शुभम को बस से उतारकर साथ ले जाने में फरार हो गए।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी अपने हथियारों के साथ गोलियां चलाई। जबकि एक गैंगस्टर ने अपनी पिस्तौल तानकर एएसआई सुखजिंद्र सिंह की दायनी टांग पर गोली मार दी और अपनी पिस्तौल से 3-4 फायर हवा में करते हुए शुभम को हथकडिय़ां समेत स्वीफट कार में बिठाकर अमृतसर की तरफ फरार हो जाने में कामयाब हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि इस वारदात को गैंगस्टरों ने बिना किसी डर और सरेआम खाकी वर्दी की मौजूदगी में की है। हालांकि इस वारदात में आसपास के लोगों का बचाव हुआ है। लोगों को शिकायत है कि सरेआम पुलिस मुलाजिमों की उपस्थिति में गैगस्टर अपने साथियों को भगा ले जाते है और इतनी बढ़ी वारदात होने के बावजूद पुलिस मुलाजिमों के हाथियारों से गोली नहीं चल सकी।
मौके पर पहुंचे एसएसपी परमपाल सिंह ने घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाया। जिसे हालत गंभीर होने के कारण जालंधर भेजे जाने की सूचना है। जबकि पहले घायल को बाबा बकाला साहिब के सरकारी अस्प्ताल में दाखिल करवाया गया था। एसएसपी देहात परमपाल सिंह और एसपीडी हरपाल सिंह ने भी स्पष्ट किया कि जंडियाला, तरनतारन, बटाला और अमृतसर के समस्त इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है और जल्द ही गैंगस्टरों द्वारा भगाए गए कुख्यात गैंगस्टर को साथियों समेत काबू किए जाने का पुलिस ने दावा किया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



