Punjab: पंजाब से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहांक रूपनगर में मकान का लैंटर गिर गया। इस हादसे में मजदूर लैंटर के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लैंटर के नीचे पांच मजदूर आए हैं। मकान को ऊंचा उठाने के लिए लैंटर ऊंचा करने वाली तकनीक से काम किया जा रहा है। रोपड़ की प्रीत कॉलोनी में पुराने मकान को रिपेयर करवाने के लिए लेंटर ऊपर उठाने का काम करवाया जा रहा था। इस इलाके में सड़कें ऊंची और मकान नीचे होने के कारण पानी घरों के अंदर घुसता था। इसी कारण मकान ऊंचा करने के लिए जैक से लेंटर उठाया जा रहा था। अचानक हादसा हो गया।
Highlights
- रूपनगर में बड़ा हादसा
- लैंटर गिरने से नीचे दबे पांच मजदूर
- चार की गई जान
नीचे दबे पांच मजदूर
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लैंटर के नीचे पांच मजदूर आए हैं। मकान को ऊंचा उठाने के लिए लैंटर ऊंचा करने वाली तकनीक से काम किया जा रहा है। प्रीत कॉलोनी में रजिंदर कौर के घर को ऊंचा उठाया जा रहा था। ये मकान चालीस साल पहले 1984 में बना था।
मौके पहुंची ITBP और NDRF की टीम
रूपनगर की प्रीत कॉलोनी में मकान का लैंटर गिरने से मजदूरों के मलबे के नीचे दबने की घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर ITBP की टुकड़ी पहुंच गई है और फोर्स ने मौके पर बचाव कार्य आरंभ कर दिए हैं। मौके से मलबा हटाया जा रहा है।
लैंटर के मलबे के नीचे से मजदूरों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। वहीं, NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मकान के कुल दो लैंटर गिरे हैं और ITBP के जवानों ने ऊपर वाले लैंटर का मलबा काफी हद तक हटा दिया है।


Download Android App
Download iOS App





