Punjab News: अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से आए अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े 8 लोग गिरफ्तार

Punjab News

Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमापार अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 11 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 18 जून को यह जानकारी दी। बरामद हथियारों में चार 30 बोर (चीन निर्मित), चार पीएक्स5 स्टॉर्म (30 बोर), एक जिगाना (30 बोर), एक 9एमएम ग्लॉक (ऑस्ट्रिया निर्मित) और एक 9एमएम (ऑस्ट्रिया निर्मित) पिस्तौल शामिल हैं। साथ ही आठ कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Punjab News (Source: Social Media)
Punjab News (Source: Social Media)

Amritsar Police: गैरकानूनी गतिविधियों में हथियारों का इस्तेमाल

पुलिस ने जांच का उल्लेख करते हुए बताया कि आरोपी अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल सीमापार से संचालित गिरोह संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि ये हथियार अपराधियों को उपलब्ध कराने और वसूली, हिंसक अपराधों तथा अन्य अवैध गतिविधियों में उपयोग के लिए मंगाए गए थे। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने तथा बरामदगी व गिरफ्तारियों के लिए मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस गिरोह के संपर्कों का पता लगाने में जुटी हैं।

Amritsar Police: ड्रोन के माध्यम से हथियारों की तस्करी

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सबसे पहले आरोपी गुलाबजीत उर्फ प्रिंस और हरप्रीत उर्फ प्रीत को गिरफ्तार किया गया। भुल्लर ने बताया कि आगे की जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया और उसके बयान के आधार पर उसके दो साथी कुलजीत सिंह तथा शमशेर उर्फ शेरा को भी हिरासत में ले लिया गया।

Amritsar Police (Source: Social Media)
Amritsar Police (Source: Social Media)

भुल्लर ने कहा कि पूछताछ के दौरान गुरप्रीत ने कथित रूप से खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया ऐप के जरिए विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के संपर्क में था और वही व्यक्ति अटारी सेक्टर के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से अवैध हथियारों की खेप की व्यवस्था कर रहा था।

Punjab News: तस्करी गिरोह से जुड़े 8 लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो अन्य आरोपियों अमन राणा उर्फ चीनी तथा शरणजीत उर्फ सनी को भी गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने बाद में अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमृतसर के अटारी गांव निवासी गुलाबजीत सिंह (21) और हरप्रीत सिंह (23), गुरदासपुर के कलानौर स्थित रदोवाल गांव निवासी गुरप्रीत सिंह (24), अमृतसर के रानियां गांव निवासी कुलजीत सिंह (39) और शमशेर सिंह (40), अमृतसर के छेहरटा निवासी अमन राणा (20), अमृतसर के किरालगढ़ गांव निवासी शरणजीत सिंह (29), तथा तरनतारन के मलिया गांव का निवासी अजय सिंह (23) है।

ALSO READ: CM Yogi Ayodhya Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ का 19 जून को अयोध्या दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।