CM Yogi Ayodhya Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ का 19 जून को अयोध्या दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Summary :

CM Yogi Ayodhya Visit: अयोध्या के राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर विवादों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीएम योगी अपनी यात्रा के दौरान श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव, महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन का कार्यक्रम, रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन और अयोध्या नगर निगम द्वारा विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करना शामिल है। सीएम योगी का गोंडा और अयोध्या दौरा सीएम योगी 19 जून को अयोध्या और गोंडा के दौरे पर रहेंगे। साथ ही,…

CM Yogi Ayodhya Visit: अयोध्या के राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर विवादों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीएम योगी अपनी यात्रा के दौरान श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव, महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन का कार्यक्रम, रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन और अयोध्या नगर निगम द्वारा विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करना शामिल है।

CM Yogi Ayodhya Visit (Source: Social Media)
CM Yogi Ayodhya Visit (Source: Social Media)

सीएम योगी का गोंडा और अयोध्या दौरा

सीएम योगी 19 जून को अयोध्या और गोंडा के दौरे पर रहेंगे। साथ ही, गोंडा में आयुक्त सभागार में देवीपाटन और बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 2:40 बजे गोंडा से अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 3 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और फिर राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे।

CM Yogi Ayodhya Visit (Source: Social Media)
CM Yogi Ayodhya Visit (Source: Social Media)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर साढ़े तीन बजे श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का जैन धर्म में विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। महंत को राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख संतों में से एक माना जाता है। इसके बाद दोपहर 12:05 बजे गोंडा के लिए रवाना होंगे।

CM Yogi Ayodhya Visit: विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

बयान के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ शाम को रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे जिसे अयोध्या में कांशीराम कालोनी के पास करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस संग्रहालय को अयोध्या के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण पहल माना जाता है। इस संग्रहालय में रामायण की विभिन्न घटनाओं को दर्शाती हुई विभिन्न मोम की मूर्तियां हैं जिनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि की मूर्तियां शामिल हैं।

CM Yogi Ayodhya Visit (Source: Social Media)
CM Yogi Ayodhya Visit (Source: Social Media)

ALSO READ: Uttar Pradesh News: तीतरों थाने में 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Rahul Kumar Rawat