Punjab: पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ सक्रिय, आज कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल

Summary :

Punjab News: मई के महीने में जहां एक ओर चिलचिलाती धूप से जूसा करते थएं, वहीं इस बार आसमान में काले बादल छा रह हैं। अप्रैल के बाद मई की शुरुआत में फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं। जिसका आंशिक तौर पर असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। Highlights फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ मई महीने में गर्मी से राहत आज कई जिलों में बादल छाएं बारिश बढ़ाएगी मुश्किल पंजाब के कई इलाकों में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर पंजाब में…

Punjab News

Punjab News: मई के महीने में जहां एक ओर चिलचिलाती धूप से जूसा करते थएं, वहीं इस बार आसमान में काले बादल छा रह हैं। अप्रैल के बाद मई की शुरुआत में फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं। जिसका आंशिक तौर पर असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा।

Highlights

  • फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ
  • मई महीने में गर्मी से राहत
  • आज कई जिलों में बादल छाएं

बारिश बढ़ाएगी मुश्किल

पंजाब के कई इलाकों में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर पंजाब में भी दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को पंजाब के कुछ जिलों में दिन में बादल छाएं रहने हिमाचल के साथ लगते जिलों में बूंदाबांदी की भी संभावना हैं।

हिमाचल में बूंदाबांदी की संभावना

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार की शाम से हिमालियन रिजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को पंजाब के कुछ जिलों में दिन में बादल छाएं रहने, हिमाचल के साथ लगते जिलों में बूंदाबांदी की संभावना हैं। इस दौरान बीस से पच्चीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 5 और 6 मई को साफ होगा मौसम

इसके बाद 5 और 6 मई को मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते दिन का तापमान बढ़ सकता है। नौ मई के बाद आने वाले दिनों में हीट वेव चलने की संभावना भी बन सकती है। उधर दूसरी तरफ शुक्रवार को गुरदासपुर व पठानकोट को छोड़कर अन्य सभी जिलों में मौसम के तेवर गर्म रहे।

इन इलाकों में इतना तापमान

दिन में तेज धूप खिली रही। जिसके चलते तापमान कई जिलों में 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री, पटियाला व लुधियाना में 38.3 डिग्री, बठिंडा में 38 डिग्री, चंडीगढ़, अमृतसर व बरनाला में 36 डिग्री, पठानकोट में 33.5 डिग्री व गुरदासपुर में 32डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। जिसके तहत तेज हवाओं के साथ-साथ वर्षा की संभावनाएं भी जताई थी मगर एक दिन पहले जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार येलो अलर्ट तो नहीं पर बादल छाने और वर्षा की संभावनाएं जरूर जताई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan