Punjab news : पंजाब में इंटरनेशनल योग दिवस पर विभिन्न जगहों पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। शुक्रवार को राज्य में विभिन्न संस्थाओं की ओर से योग शिविरों का आयोजन किया गया है। बता दें कि अटारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने योग किया। जिला प्रशासन की ओर से आयुर्वेद विभाग के सहयोग से इंटरनेशनल योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ईएसआई अस्पताल में किया गया है।
Highlight :
- पंजाब में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- अटारी वाघा बॉर्डर पर BSF जवानों ने किया योग
- ईएसआई अस्पताल में योग कार्यक्रम
भारतीय विकास परिषद की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन
इंटरनेशनल योग दिवस के अवसर पर रेडिसन एनक्लेव पार्क फ्रेंड्स कॉलोनी में भारतीय विकास परिषद की ओर से आयोजित शिवर में लोगों ने योग किया। जिला प्रशासन की ओर से दसवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस कंपनी बाग में मनाया गया। इस दौरान विधायक जीवन जोत कौर, एडीसी ज्योति बाला, एसडीएम मनकंवल सिंह चाहल ने योगा कर निरोग रहने का संदेश दिया।
योग के महत्व के बारे में बताया
आयुर्वेद विभाग तथा ईएसआई की ओर से आयोजित जिला स्तरीय इंटरनेशनल योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने योग किया और जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया। वहीं खालसा कॉलेज में योग गुरु मोहन लाल NCC कैडेटों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करवाया व उसके महत्व को बताया।
अधिकारियों ने किया योग
भारतीय योग संस्थान की ओर से प्रभाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने योग आसान करके अपने शरीर को स्वस्थ बनाने की पहल की और दूसरों को भी योग अपनाने की अपील की। नंगल में भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में चीफ इंजीनियर चरण प्रीत सिंह व अन्य अधिकारियों ने योग किया।


Download Android App
Download iOS App




