पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड टीके की 30 लाख खुराक का आर्डर देने का निर्देश दिया, जिसका उपयोग 18-45 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए किया जाएगा।
सिंह ने गरीबों के लिए टीके की जरूरत पूरी करने के वास्ते मुख्यमंत्री राहत कोष का उपयोग करने के भी निर्देश दिए। यहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, सिंह ने विभाग को तत्काल टीके की 30 लाख खुराक का ऑर्डर देने का निर्देश दिया है ताकि जल्द से जल्द से टीके की खेप प्राप्त हो सके।
सरकारी अस्पतालों में गरीबों का निशुल्क टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के साथ ही कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कोष का भी उपयोग करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम को भी योजना के दायरे में आने वाले औद्योगिक श्रमिकों के टीकाकरण कार्य में सहायता के लिए कहा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



