Punjab Weather: आज भी पंजाब में भीषण सर्दी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी न तो कोहरे से राहत मिलने वाली है और न ही शीतलहर से। विभाग ने शनिवार से सोमवार तक यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
Highlights
- पंजाब में शीतलहर के साथ घना कोहरा रहा है
- मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
- पटियाला में सबसे अधिक ठंड रही
पंजाब में रहा cold day
पंजाब को फिलहाल कड़ाके की ठंड और सताएगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत इन जिलों में कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा और शीत लहर चलेगी। साथ ही सीवियर Cold day की स्थिति भी रहेगी।
पटियाला रहा ठंड का केंद्र
गुरुवार को पटियाला में 3.1 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ पंजाब सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सुबह के समय अमृतसर में शून्य दृश्यता दर्ज की गई, जबकि पटियाला व लुधियाना में 25-25 मीटर रही।
इस सप्ताह ये रहा तापमान
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक sunday को अमृतसर का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे रहा। इसी तरह से लुधियाना का 4.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पटियाला के तापमान में सामान्य से सबसे अधिक 4.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा का पारा 3.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का पारा 5.1 डिग्री, फरीदकोट का 4.2, गुरदासपुर का 6.0, एसबीएस नगर का 5.2, बरनाला का 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब व रूपनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App






