Punjab Weather: पंजाब में फिर से मौसम के मिजाज बदल गए हैं। बारिश और तेज हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट महसूस की गई है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। वहीं बारिश होने के बाद उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अलर्ट जारी कर दिया है।
Highlights
- मौसम ने बदल अपने तेवर
- बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंडक
- आने वाले दिनों में अलर्ट जारी
पंजाब का मौसम हुआ सुहाना
पंजाब के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मानसून के निष्क्रिय रहने के बाद मौसम फिर से गर्म और उमस भरा हो रहा है। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को तापमान 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया लेकिन आज से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में सुबह 8 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है।
शहर में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश और तेज ठंडी हवाएं चलने के बाद मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में जी रहे लोगों को वर्षा होने पर राहत मिली है। इससे तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।
गर्मी से मिली राहत
सुबह से लेकर शाम तक गर्मी का प्रकोप जोरों पर चल रहा था। हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय करने में जुटे हुए थे। हर किसी की निगाह आसमान पर टिकी हुई थी, मगर राहत की कोई भी उम्मीद नहीं दिखाई दे रही थी।
रुक-रुक कर हुई बारिश
शुक्रवार को भी सुबह से ही गर्मी का प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था, लेकिन करीब दस बजे अचानक पर काले बादल छाए गए और थोड़ी देर के बाद रुक-रुक कर हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई। ठंडी तेज हवाएं चलने से घरों में दुबके हुए लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि दोपहर के समय हलकी बारिश और तेज हवाएं थम गईं।


Download Android App
Download iOS App






