पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा है कि उनका राज्य कांग्रेस का गढ़ है और भाजपा का किसी भी प्रकार को कोई जादू यहां नहीं चलेगा। बादल ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त करने का पार्टी का निर्णय कुछ ऐसा है जैसे जब युद्ध अपने चरम पर होता है तो कोई होशियार जनरल अपने ‘रिजर्व बल’ को रणभूमि में उतारता है और इससे जीत सुनिश्चित होती है।
मनप्रीत बादल यहां विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने निवेश का आह्वान किया और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में राज्य की पहचान तेजी से बढ़ते औद्योगिक विकास वाले राज्य के रूप में करने का प्रयास किया। बादल ने कहा, “पंजाब कांग्रेस पार्टी का गढ़ है और भाजपा कभी पंजाब के लोगों को जीत नहीं पाई।”


Download Android App
Download iOS App




