पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समागमों की ऐतिहासिक नगरी सुलतानपुर लोधी में कल शुरुआत करेंगे। पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कल यहां बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को संत समाज और हजारो श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सेवा निभा कर श्री गुरु ग्रंथ की शुरूआत करवाएंगे। सहज पाठ पूरी गुरू मर्यादा के साथ संपन्न करवाया जायेगा और 12 नवंबर को मुख्य पंडाल में ही इसका भोग डाला जाएगा।
उन्होंने समागम की तैयारियों का जायत्रा लेने के बाद लोगों से समागमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कल से शुरू होने वाले इन धार्मिक समागमों में कीर्तन दरबार, शानदार लाईट और साउंड शो और अन्य समागम करवाए जाएंगे जिनमें प्रमुख सिख विद्वान शिरकत करेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार की ओर से किये गए प्रयासों के बारे में उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के मुफ़्त रहने के लिए 35 हत्रार की क्षमता वाले तीन टैंट सिटी का बनाये गये है। पवित्र नगरी में श्रद्धालुओं के लिए पीने वाले पानी के मुफ़्त ए.टी.एम, मुफ़्त बस सर्विस, मुफ़्त ई -रिक्शा, मुफ़्त साइकिल सर्विस और अन्य सुविधाओं की शुरुआत भी की गई है। मुख्यमंत्री ने पवित्र नगरी के लिए 400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों का लोकार्पण किया गया है।
उधर गुरु प्रदेश सरकार की ओर से सुलतानपुर लोधी में अपनी तरह का पहला ग्रैंड मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो आज से करवाया जा रहा है। पंजाब में यह पहला ऐसा शो है जिसमें जहाँ न केवल डिजिटल तकनीकों और लेजर शो के द्वारा गुरू नानक देव जी की शिक्षाओं, उपदेशों और जीवन संबंधी प्रकाश डाला जायेगा बल्कि पंजाबी के प्रसिद्ध गायकों लखविन्दर वडाली, हरभजन मान और प्रसिद्ध गीतकार हरदेव सिंह की तरफ से अपनी प्रस्तुति भी दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



