पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल को नये कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को नए कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का तब तक हक नहीं है, जब तक कि शिअद प्रमुख यह जवाब नहीं देते कि हरसिमरत कौर बादल ने अध्यादेश का उस समय “विरोध क्यों नहीं किया” जब उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंजूरी दी गई थी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुखबीर सिंह बादल अपनी ही पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किसानों के आंदोलन को ‘हाइजैक करने’ की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें तीन सवालों के जवाब देने के लिए कहा, “हरसिमरत कौर बादल ने कृषि अध्यादेशों का विरोध क्यों नहीं किया?, जब उन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंजूरी दी गई थी, तब वह उसकी सदस्य थीं। किसान विरोधी कानूनों को लेकर सर्वसम्मति बनाने के लिए जो बैठक बुलाई गई थी, तब सुखबीर ने राज्य सरकार का समर्थन क्यों नहीं किया?’’
उन्होंने पूछा, ‘‘अकालियों ने पंजाब विधानसभा के सत्र का बहिष्कार क्यों किया, जिसमें अन्य दलों (भाजपा को छोड़कर) ने कृषि कानूनों को लेकर लाए गए प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था?”


Download Android App
Download iOS App



