लुधियाना : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई है। तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने इस जीत पर कहा कि लुधियाना निगम चुनावों के नतीजों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है और एक साल में सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यो के समर्थन में लोगों ने स्पष्ट बहुमत दिया है।
मुख्यमंत्री के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने भी कांग्रेस के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सूबे में विरोधी पार्टियों के मुकम्मल सफाया हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू ने लुधियाना के सांसद रवनीत बिटटू को बधाई देते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की हुई जीत राज्य सरकार के कार्य पर जनता की मुहर और शिरोमणि अकाली दल के लिए सबक है। कांग्रेस की पोल खोलने निकले सुखबीर बादल की खुद की पोल खुल गई है।
सिद्धू ने यहां मंगलवार को दोपहर बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निगम चुनाव में दूसरी बार और एक साल के अंदर पंजाब में विपक्ष की यह चौथी हार है इससे सिद्ध होता है कि सुखबीर बादल जो कांग्रेस की पोल खोल रहे हैं उनकी खुद पोल खुल गई है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



