कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी को अपने आगोश में लेने में हर संभव कोशिश की और कितने ही लोगों को अपना शिकार बनाकर उन्हें मौत की गहरी नींद में सुला दिया। खैर, फिलहाल पंजाब में कोरोना का खतरा धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिसके चलते मौते में भी कमी हो रही है।
पंजाब में कोरोना महामारी की भयावह तस्वीर देखने के बाद अब पिछले कुछ समय से मामलों में आयी गिरावट से लोगों को राहत मिली है। कल एक दिन में राज्य में कुल बीस मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक राज्य में एक करोड़ से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिये जा चुके हैं तथा मामलों की जांच तेज कर दी गई है। राज्य सरकार ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुये राज्य में तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि महामारी से मुकाबला किया कर लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
राज्य में कल एक दिन में कोरोना के बीस मरीजों की मौत हो गयी और इसके साथ अब तक मरने वालों की संख्या पंद्रह हजार 888 हो गयी है। राज्य में 1813 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 155 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में कल चार सौ नये पाजिटिव मामले सामने आये। इसी के साथ पाजिटिव मामलों की संख्या पांच लाख 93 हजार हो गयी और पांच लाख 71 हजार से अधिक लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये।
कोरोना के मामले कम होने से राज्य सरकार ने औद्योगिक गतिविधियों सहित सभी क्षेत्रों में कोरोना प्रतिबंधों में पचास प्रतिशत की क्षमता के साथ छूट दी है। दुकानदार छूट देने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि उनका काम ठप पड़ गया। अब छूट मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। राज्य सरकार ने कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की लोगों को सलाह दी है। यदि कोविड नियमों की पालना में कोताही न बरती गई तो तीसरी लहर आयेगी नहीं।


Download Android App
Download iOS App



