राज्यसभा सांसद एवं पंजाब के भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने आज कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और राज्य में जंगल राज का बोलबाला है।
श्री मलिक ने आज कहा कि राज्य के सभी विकास कार्य रूक गये है और सरकार नाम की कोई चीत्र नहीं है। उन्होंने शाहकोट में अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि श्री कोहाड़ के स्वर्गीय पिता अजीत सिंह कोहाड़ ने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत सेवा की है।
उनका परिवार इस प्रवृत्ति को जारी रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि श्री नायब सिंह और उनके परिवार को हमारा पूरा समर्थन है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शाहकोट में कांग्रेस अवैध रेत खनन माफिया का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया को हरा कर कांग्रेस के माफिया राज को मात दी जा सकती है।
इस अवसर पर भाजपा नेता कमल शर्मा, सोम प्रकाश, केडी भंडारी, हंस राज हंस, तरसेम मित्तल, दीपक शर्मा, जतिन्दरपाल बल्ला और निर्मल सोख आदि उपस्थित थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



