वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 के लिए विश्व एकादश में नेपाल के युवा स्पिनर संदीप लामिचाने को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा शाकिब अल हसन ने निजी कारणों की वजह से टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। यह मुकाबला 31 मई को लन्दन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। आईसीसी से इस मैच को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्रदान किया गया है।

मेरे देश के लिए यह गर्व की बात है और यह इस बात की ओर भी इशारा कर रहा है कि हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मार्क बना रहे हैं। जिन खिलाडियों को हम टीवी पर देखकर बड़े हुए हैं, अब उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने से मुझे काफी फायदा मिलेगा। मैं इस मौके का फायदा उठाते हुए काफी कुछ सीखना और खुद में सुधार लाने की कोशिश करूंगा।”
इससे पहले भारतीय टीम से दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या को इस टीम में शामिल किया गया था। उनके अलावा राशिद खान, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, ल्यूक रोंकी, तमीम इकबाल, थिसारा परेरा आदि खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।
वेस्टइंडीज में तूफ़ान की वजह से टूटे स्टेडियमों को ठीक करने के लिए फण्ड एकत्रित करने के लिए यह मुकाबला आयोजित किया गया है। इंग्लैंड के सीमित ओवर कप्तान इयोन मॉर्गन को विश्व एकादश का कप्तान बनाया गया है।


इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, मिचेल मैक्लेनेघन, हार्दिक पांड्या, थिसार परेरा, राशिद खान, ल्युक रोंकी, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, संदीप लामिचाने, तमीम इकबाल।


Download Android App
Download iOS App






