लुधियाना : पंजाब के एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक राज बलराज ने डेरा सिरसा के प्रमुख दुष्कर्मी गुरमीत राम रहीम पर धमकाने के आरोप लगाए है। उन्होंने धमकाने का कारण स्पष्ट करते हुए कहा कि डेरा प्रमुख ने उसके एक गीत को टीवी पर ना दिखाने के लिए डराया धमकाया था। जिक्रयोग है कि 2011 में राज बलराज ने एक गीत के जरिए जिसके बोल बाबे बनजाओ गाया था जो ऐसे बाबाओं की जिंदगी जीने के तोर-तरीकों को उजागर करता था।
राज बलराज ने आरोप लगाए कि डेरा प्रमुख के ड्राइवर सज्जन सिंह ने 2011 में उसे धमकाया था। अब सिरसा डेरे के प्रमुख का पहले वाला प्रभाव और असर रसूख ना रहने के कारण राज बलराज ने कहा कि वह अब इसी संबंध में जल्द ही पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएंगे।
उल्लेखनीय है कि दो साध्वियों से दुष्कर्म के दोष में डेरा प्रमुख को पंचकूला स्थित सीबीआई की अदालत द्वारा 25 अगस्त को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा के साथ-साथ आर्थिक दंड भुगतान का हुकम सुनाया था। डेरा प्रमुख के विरूद्ध यह फैसला उस केस के दर्ज होने के 15 साल बाद आया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



