लुधियाना-संगरूर : पंजाब के संगरूर जिले में स्थित गांव मोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सडक़ हादसे में 3 मजदूरों की मौत हुई है जबकि 4 मजदूरों के जख्मी होने की खबर है, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह-सवेरे हुए इस हादसे में ट्राला मजदूरों पर चढ़ गया था। मृतकों की पहचान मानसा जिले के गांव बुर्ज ढिलवा के रूप में हुई है।
इलाके के 3 नौजवानों की मौत की खबर सुनते ही समस्त इलाका शोक विहुल हो उठा। मृतकों में 20 वर्षीय गुरबिंद्र सिंह, 19 वर्षीय सुशील कुमार और 18 वर्षीय हरबंस सिंह शामिल है।
नशा छुड़ाओं केंद्र से छुड़वाएं गए तशदद के शिकार 50 के करीब नौजवान
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सडक़ के किनारे पाइप डालने का काम करने वाले मजदूर ट्रेक्टर का टायर पेंचर होने के बाद सडक़ किनारे खड़े थे, जबकि 3 लोग ट्रेक्टर पर बैठे थे और 4 पीछे लगी मशीन पर सो रहे थे।
सुबह 4 बजे के करीब इस हादसे में ट्राले में इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि टे्रक्टर पर बैठेे लोगों के परखचे उड़ गए जबकि अन्य जख्मी हुए है, जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में ट्राला चालक मोके से फरार हो गया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



