राजस्थान में कोरोना वायरस के 16089 नये रोगी, 121 की मौत

Summary :

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 16,089 नए मामले आये जबकि 121 और मरीजों की मौत दर्ज की गई। राज्‍य में अभी 1,55,182 कोरोना वायसर से संक्रमित मरीज उपाचाराधीन हैं।

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 16,089 नए मामले आये जबकि 121 और मरीजों की मौत दर्ज की गई।राज्‍य में अभी 1,55,182 कोरोना वायसर से संक्रमित मरीज उपाचाराधीन हैं।राज्‍य में इस घातक वायरस से अब तक 3806 लोगों की जान जा चुकी है।चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बीते चौबीस घंटे में 16,089 नये और संक्रमित मिले जिसके बाद कुल मामले 5,46,964 हो गए हैं।
नए संक्रमितों में कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हैं।डोटासरा ने ट्वीट कर बताया, “शुरुआती लक्षण दिखने के बाद आज कोरोना जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। चिकित्सकों की सलाह पर स्वयं को सीकर आवास पर ही पृथक कर लिया है। विगत कुछ दिनों में सम्पर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं।”विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में 7426 और मरीज संक्रमण से उबरे हैं।बीते चौबीस घंटे में जोधपुर में 22, जयपुर में 21, उदयपुर में 14 मरीजों की मौत हुई है।

Desk Team