भरतपुर : ये मामला राजस्थान के धौलपुर में बाड़ी का है जहां आज कोर्ट ने आज पुलिस पर फायरिंग के मामले में 2 डकैतों को 7 साल के कारावास तथा 1000 रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
अपर लोक अभियोजक शैलेन्द्र मथुरिया ने कहा कि 13 मार्च 2012 को रमधा के जंगलों में डकैतों को पकडने गई पुलिस पर डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।
बाद में पुलिस ने डकैत वीरो उर्फ़ वीरेंद्र गुर्जर और रामविलास गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन डकैत भाग निकले थे। इस मामले में दोनों डकैत जमानत पर थे।


Download Android App
Download iOS App



