प्रधानमंत्री मोदी के 17 सितम्बर को जन्मदिवस के अवसर पर जयपुर में 41 स्थानों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाये जायेंगे।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के अनुसार इन चिकित्सा शिविरों में प्रात: नौ बजे से मध्याहव 12 बजे तक नि:शुल्क परामर्श एवं नि:शुल्क जांच के साथ ही नि:शुल्क दवा भी दी जाएगी।
इसके अलावा सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजो को फल वितरित किये जाएंगे।
स्वाईन फ्लू जांच एवं उपचार नि:शुल्क
स्वाईन फ्लू के रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार के अनुरोध पर प्रदेश के निजी अस्पताल संचालक इनडोर मरीजों की जांच एवं उपचार नि:शुल्क करने के लिये सहमत हो गये हैं।
गौरतलब है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कल निजी अस्पतालों, निजी लैब्स एवं दवा विक्रेताओं के प्रतिनिधियों की बैठक ली थी।


Download Android App
Download iOS App



