राजस्थान में कोविड-19 का कहर जारी है। राज्य में मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आये है। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5906 हो गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे तक नागौर में 17, डूंगरपुर में 11, झुंझुनू में आठ, सीकर में आठ, उदयपुर में तीन, जयपुर में दो नये मामले सामने आए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को बताया कोरोना से बचाव का एक तरीका
राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 143 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 70 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



