जयपुर के विघाधर में सरकारी भूमी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए, ‘चलाया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान’

Summary :

जयपुर के विघाधर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोग सरकारी भूमी पर कब्जा जमाए बैठें हैं और अब ऐसे में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया

जयपुर के विघाधर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोग सरकारी भूमी पर कब्जा जमाए बैठें हैं और अब ऐसे में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य नियंत्रक-प्रवर्तन (जेडीए) रघुवीर सैनी ने बताया कि भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 200 करोड़ रुपये है। 
अधिकारीयों ने अतिक्रमण को लेकर बताई बड़ी बात  
हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई:सीकर में चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण कर बने  मकानों पर चला बुलडोजर - Rajasthan News Jcb Ran On Illegally Built Houses In  Sikar - Amar Ujala Hindi
उन्होंने बताया कि 7-8 बीघा जमीन पर 9 मार्बल-ग्रेनाइट व्यवसायी, 7 स्क्रैप (कबाड़) डीलर, चाय विक्रेता एवं अन्य का अवैध कब्जा था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को 10 मार्च को नोटिस जारी किया गया था जिसके बाद कुछ कब्जाधारियों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया, जबकि अन्य के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई सोमवार सुबह जेसीबी मशीनों की मदद से शुरू की गई। अधिकारी ने बताया कि भूमि विद्याधर नगर में सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय से सटे जोन-2 में स्थित है। उन्होंने कहा कि जमीन पर पिछले 40-50 साल से अवैध कब्जा है।  

Desk Team