जयपुर की एक अदालत ने आडियो टेप प्रकरण में गिरफ्तार किए गए संजय जैन को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने जैन को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया था। उन्हें शनिवार को यहां की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
एसओजी ने जैन की आवाज के नमूने लेने की अनुमति की अर्जी लगाई है। उस मामले में अब सोमवार को सुनवाई होगी। इस बीच एसओजी की टीम आडियो टेप प्रकरण में विधायक भंवरलाल शर्मा का पता नहीं लगा पाई है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने इस आडियो टेप को लेकर आरोप लगाया है कि इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक भंवरलाल शर्मा और संजय जैन की आवाज है जो कथित रूप से सरकार गिराने की साजिश करते लग रहे हैं। हालांकि शेखावत ने कहा है कि आडियो में उनकी आवाज नहीं है और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। शर्मा एवं भाजपा ने इस आडियो को फर्जी बताया है।


Download Android App
Download iOS App



