कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव जल्द होने वाला है। हाईकमान के हरी झंडी दिखाने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो दिन पहले नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ दिग्विजय सिंह और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद थे। खड़गे को कई बड़े नेताओं का समर्थन मिल रहा है। खबर तो ये भी है कि पार्टी हाईकमान भी चाहता है कि खड़गे अगले अध्यक्ष बने।
शशि थरूर अंतर्राष्ट्रीय समझ रखते है : गहलोत
वही, थरूर भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है। लेकिन, अब गहलोत ने बयान देते हुए साफ कहा कि खड़गे को ही अध्यक्ष बनना चाहिए। क्योंकि वो 50 साल से पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है। वो जमीनी स्तर के नेता है, जबकि शशि थरूर अंतर्राष्ट्रीय समझ रखते हैं। वैश्विक मंचों पर भारत की दमदार तरीके से पैरवी की है, लेकिन शशि थरूर एलीट वर्ग से आते हैं। कांग्रेस को जमीन से जुड़ा हुआ अध्यक्ष चाहिए और खड़गे वैसे ही नेता है।
थरूर ने चुनाव लड़ने से पहले सोनिया गांधी से की थी मुलाकात
बता दें, शशि थरूर ने चुनाव लड़ने से पहले सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। तब सोनिया गांधी की तरफ से कहा गया कि वो चुनाव में किसी को समर्थन नहीं देंगी। जिसे चुनाव लड़ना है वो लड़ सकता है। वही अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे गहलोत थे, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मन कर दिया। जिसके बाद खड़गे चुनाव लड़ने के लिए आगे आए है।


Download Android App
Download iOS App



