राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गणेश चतुर्थी के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सुख-समृद्धि की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुद्धि एवं समृद्धि के आराध्य देव भगवान गणेश जीवन में श्रेष्ठ एवं सृजनात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके हम अपने जीवन में रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लें ताकि प्रदेश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो।

सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, “इस पावन अवसर पर मैं बुद्धिदाता भगवान श्रीगणेश से देश एवं प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना करता हूँ।”

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुद्धि एवं समृद्धि के आराध्य देव भगवान श्रीगणेश से मेरी कामना है कि वे सभी के जीवन को ढ़र सारी खुशियों से भर दें तथा देश में सुख-समृद्धि का संचार करें।



Download Android App
Download iOS App



