राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में बन रहे माहौल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि देश में जो माहौल बन रहा है, प्रधानमंत्री को खुद को चाहिए कि वह हस्तक्षेप करें वरना स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि इस देश की छवि दुनिया में जो खराब हो रही है उसकी जानकारी या उसका आभास शायद इस सरकार को नहीं है।”

अशोक गहलोत ने कहा कि दुर्भाग्य इस बात का है कि जब से आंदोलन शुरू हुआ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चाहिए था वह शांति बनाए रखने की अपील करते। बुलाकर वार्ता करते उसके बजाय शुरू से ही रवैया रहा कि आंदोलनकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी, संपत्ति जब्त की जाएगी, बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदला लेने वाली बात मैंने जीवन में पहली बार सुनी है।

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से मैं कहना चाहूंगा डेमोक्रेसी में आंदोलन होते हैं, गिरफ्तारी होती है परंतु कोई किसी के परिवारजनों से मिलने जाए, बिना किसी कारण आप उनको रोको, प्रियंका तो राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की महामंत्री है। डेमोक्रेसी में किसी व्यक्ति को रोकने का किसी का अधिकार नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा कि प्रियंका के साथ में जिस प्रकार का व्यवहार किया गया वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं उसकी निंदा करता हूं।


Download Android App
Download iOS App



