राजस्थान की पिंक सिटी में रिजर्व बैंक कर्मियों द्वारा पेंशन अपडेशन एवं पेंशन विकल्प खोलने तथा अन्य मांगों को लेकर कल यहां प्रदर्शन किया जायेगा। यूनाईटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक आफिसर्स एण्ड एम्पलाईज जयपुर के संयोजक जी एन पारीक ने बताया कि फोरम के नेतृत्व में पिछले दस वर्षो से पेंशन अपडेशन एवं पेंशन विकल्प खोलने के मुद्दों पर बैंक कर्मियों में भारी रोष है तथा आंदोलन करने के लिए मजबूर है।
लेकिन केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण इन मुद्दों का समुचित समाधान नहीं हो सका है जबकि बैंककर्मियों के स्वयं का लगभग 16000 करोड़ रुपये का पर्याप्त पेंशन कोष है। इसके बावजूद भी पेंशन अपडेशन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन के दौरान केन्द, सरकार से मांग की जायेगी कि केन्द, एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह रिजर्व बैंक कर्मचारियों की पेंशन का भी अपडेशन किया जाये तथा 2500 पेंशन विकल्प से वंचित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पेंशन विकल्प का एक और मौका दिया जाये।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



