जयपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है अभी तक लिए गए हर निर्णय में महिलाओं की भागीदारी को महत्व दिया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने ये बात रिपोटेरो के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने महिलाओं के उत्थान के लिये उन्हें आरक्षण देने की शुरूआत की थी और इसके बाद ही संगठन में महिलाओं को 33 % की भागीदारी दी गई है और पंजाब में तो यह भागीदारी 50 % तक पहुंच गई है। विजया राहटकर ने बताया कि देश में महिलाओं के लिये आरक्षण व्यवस्था लागू नही होने के बावजूद भी संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढी है।
देश के आगामी चुनावों में महिलाओं के टिकट वितरण के संबंध में पूछे गये सवाल पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने बताया कि हर एलेक्शंस में महिलाओं को टिकट दिये गये है और आगे भी इसमें वृद्धि की जायेगी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने ये भी कहा कि देश में सर्वाधिक 11 .5 करोड़ सदस्य संख्या वाली भारतीय जनता पार्टी में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं पार्टी की सदस्य है और अब बूथ स्तर तक महिलाओं की पहुंच हो गई है।

विजया राहटकर ने केंद्र की मोदी सरकार के 3 वर्षो को बेमिसाल बताते हुये कहा कि इन 3 वर्षो में महिला कल्याण के लिये अनेक योजनाएं संचालित की गई है जिससे महिलाओं के जीवन में सुधार हुआ है। केंद्र सरकार की महिलाओं के उत्थान के लिये शुरू की गयी उज्जवला योजना की चर्चा करते हुये विजया राहटकर ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 3 करोड़ महिलाओं को गैस कनैक्शन उपलब्ध करा दिये गये है और आगामी 2 वर्षो में यह संख्या 5 करोड़ तक हो जायेगी।

इसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढाओं, प्रसूताओं, कामकाजी महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के कल्याण के लिये कई योजनाएं संचालित की गई है। देश में किसानों की लगातार बिगडती स्थिति के संबंध में पूछे गये प्रश्न पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशीन है और किसानों के कल्याण के लिये कई निर्णय लिये गये है।

विजया राहटकर ने बताया कि फसल बीमा योजना, मुद्रा स्वास्थ्य योजना और प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को मिलने वाले मुआवजे में नये प्रावधान करना इसका ज्वलंत प्रमाण है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर यहां प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी भाग लेगी।


Download Android App
Download iOS App



