भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेन्द्र सिंह की ओर से आज आयोजित स्वाभिमान रैली में राज्य सरकार के खिलाफ खुलकर हमला करते हुये इसे तानाशाही सरकार करार दिया गया। पार्टी से नाराज चल रहे शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह की ओर से आज आयोजित इस रैली में पूर्व गेंगस्टर आनंद पाल सिंह की मां निर्मला सिंह तथा करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामडी और नागौर से दुर्ग सिंह आदि नेताओं ने शिरकत की।
रैली में शामिल दुर्ग सिंह नागौर ने राज्य सरकार को तानाशाह सरकार बताते हुये कहा कि इस सरकार ने समाज के हर वर्ग के खिलाफ काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षत्रिय धर्म का भी पालन नही किया जिसके कारण हाल ही में हुये उप चुनावों में पार्टी को करारी हार मिली है। रैली के दौरान विधायक की पत्नी चित्रा सिंह तो खुलकर सरकार के खिलाफ प्रचार किया वहीं मानवेन्द्र सिंह सरकार के खिलाफ बोलने से बचते रहे लेकिन उन्होंने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी को नही छुपाया। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द, सिंह शिव विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक है और वह काफी समय से सरकार से असंतुष्ट है।


Download Android App
Download iOS App



