सड़क किनारे पेशाब करते बीजेपी मंत्री कैमरे में हुए कैद, कहा- यह बड़ा मामला नहीं

Summary :

NULL

राजस्थान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री कालीचरण सराफ का फोटो वायरल हुआ है। जिसमे सराफ पीएम मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की धाज्जियां उड़ा रहे है। वायरल फोटो में सराफ खुलेआम पेशाब करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि यह बड़ा मुद्दा नहीं है। यह फोटो ऐसे वक्‍त में सामने आई है जब जयपुर नगर निगम शहर को स्वच्छ भारत अभियान में टॉप पर लाने की कड़ी मेहनत कर रहा है।

नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्‍यक्ति सड़क पर पेशाब करते पकड़ा जाता है तो उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इस मामले में जब मीडिया उनसे बात करने के लिए मंत्री के दफ्तर गया तो उन्‍होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है। वहीं राजस्‍थान कांग्रेस की वाइस प्रेसिडेंट अर्चना शर्मा ने कहा कि जब स्‍वच्‍छ भारत अभियान पर इतना पैसा खर्च किया जा रहा है और ऐसे नेताओं के शर्मनाक कृत्‍य से गलत संदेश जाता है। उन्‍होंने कहा कि मंत्री यह अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कभी नहीं करेंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team