जयपुर के भरतपुर से बीजेपी सांसद रंजीता कोली एक बार फिर हमला हुआ है। सांसद के परिजनों का आरोप है कि उनके घर पर फायरिंग की गई है, जबकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। हमले की घटना के बाद रंजीता कोली तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावरों ने सांसद घर के बाहर उनकी फोटो चिपकाकर उस पर क्रास का निशान लगा दिया। मामले में पुलिस ने कहा कि एक धमकी भरा पत्र और एक जिंदा कारतूस बीजेपी सांसद के आवास के बाहर छोड़ दिया गया है। हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
राजस्थान : बाड़मेर में ट्रक-बस की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले पांच लोग
राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया है। पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष अभियान दल के अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच दल गठित किया गया है। इस प्रकरण में बयाना पुलिस थाने में हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘डीजीपी, प्रमुख सचिव, गृह विभाग को निर्देशित किया है कि घटना की पूरी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। जयपुर से एसओजी की टीम भरतपुर जाकर घटना की जांच करेगी।’


Download Android App
Download iOS App



