बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने दावा किया कि प्रदेश की अजमेर व अलवर लोकसभा सीट तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट बीजेपी बहुत बड़ी अंतर से जीतेगी।
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि इस जीत के आधार के पीछे संगठन की मजबूती, बूथ मैनेजमेंट तथा केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार के विकास के साथ साथ जनता का रुझान पार्टी की ओर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्ववीहिन, मुद्दाविहीन तथा दृष्टिकोणविहीन पार्टी है तथा मतदाता उसकी मनोदशा समझ चुका है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का राजस्थान को बहुत बड़ी पैमाने पर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में पहली बार सरकार ने अपने कामों का आंकलन जनता के बीच पहुंच कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जहां गैस की सब्सिडी 1 करोड़ 25 लाख लोगों ने छोड़ व 13 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार में हुआ है।
उन्होंने अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा के उस बयान को दुर्भाज्ञपूर्ण बताया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो भामाशाह कार्ड को तोड़कर फेंक देंगे। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा का यह बयान बहुत ही दुखद है क्योंकि भामाशाह कार्ड जनता की भावनाओं से जुड़े नाम है और इसका लाभ प्रदेश के लाखों लाखों परिवारों को मिल रहा है। श्री शर्मा ने यह बात कहकर गरीबों का अपमान किया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



