राजस्थान की बाल एवं महिला विकास मंत्री ममता भूपेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि देश में भाजपा के लोग बच्चियों का मखौल उड़ रहे हैं।
श्रीमती भूपेश ने आज अपने बयान में कहा कि जिस तरह उनके वक्तव्य को धर्म से जोड़ जा रहा है, इससे लगता है कि भाजपा के लोग हमारी बच्चियों का हिन्दुस्तान में मखौल उड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो दरिंदे हैं, उनकी कोई जाति,धर्म, समाज या ऊंच-नीच नहीं होता है। दरिंदे की अलग मानसिकता होती है। विक्षिप्त मानसिकता के लोग दरिंदे हैं। इसलिए हम सब लोगों को समाज में परिवर्तन लाना होगा। साथ ही यह सोचने की जरूरत है कि बच्चियों के लिए सुरक्षित और सम्मान का माहौल बना पाएं, इस बात को लेकर मैंने बात कही थी।
उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि भाजपा के प्रवक्ता बच्चियों के साथ दरिंदगी का मजाक उड़ते हैं, उनको धर्म से जोड़ते हैं, उनका राजनीतिकरण करते हैं, मैं इसकी निन्दा एवं भर्त्सना करती हूँ। उल्लेखनीय है कि श्री पात्रा ने नई दिल्ली में श्रीमती भूपेश के बयान पर कहा है कि उनके बयान से स्पष्ट होता है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से अपना मुंह मोड़ रही है। उन्होंने कहा कि श्रीमती भूपेश ने यह भी सवाल खड़ किया कि दुष्कर्मी कोई तिलक लगाकर आए थे क्या, जो हम पहचान जाते कि वो दुष्कर्मी हैं। धर्म विशेष और तिलक से दुष्कर्म को जोड़ना कहां की राजनीति है।


Download Android App
Download iOS App



