भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को जयपुर आएंगे और यहां पार्टी की प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि नड्डा बिड़ला ऑडिटोरियम के ‘भैरोंसिंह शेखावत सभागार’ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। वह ‘भंवरलाल शर्मा प्रदर्शनी’ का भी उद्घाटन करेंगे।
नड्डा का मालवीय नगर स्थित काली बाड़ी मन्दिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचने पर नड्डा का अनेक जगह स्वागत करेंगे। इस बीच, भाजपा कार्यालय में भाजपा राजस्थान की संगठनात्मक बैठक हुई जिसे राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सम्बोधित किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष इत्यादि उपस्थित रहे। इस दौरान ‘‘भाजपा है तो भरोसा है’’ पुस्तक का विमोचन किया गया।


Download Android App
Download iOS App



