BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अजमेर निवासी अधिवक्ता ओंकार सिंह लखावत को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लखावत तीसरी बार प्राधिकरण अध्यक्ष बनाये गये हैं।
Highlights:
- लखावत को धरोहर प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ता खुशी की लहर
- पूर्ववर्ती कार्यकाल में धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं
- लखावत भाजपा संगठन में बखूबी अनेक जिम्मेदारी निभा चुके
पूर्ववर्ती कार्यकाल में धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं
राज्य सरकार में शासन उपसचिव नवीन यादव की ओर से जारी आदेश में लखावत को प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री लखावत के पूर्ववर्ती कार्यकाल में धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं। यही कारण रहा कि तीसरी बार श्री लखावत को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
लखावत भाजपा संगठन में बखूबी अनेक जिम्मेदारी निभा चुके
उल्लेखनीय है श्री लखावत भाजपा संगठन में बखूबी अनेक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह 1997-2000 के मध्य राज्यसभा सांसद रहे। वह नगर सुधार न्यास अजमेर के अध्यक्ष भी रहे। मूलत: लखावत वकालत के पेशे से जुड़ हैं लेकिन अजमेर में एक समय पत्रकारिता भी की है।


Download Android App
Download iOS App



