राजस्थान के जोधपुर में एक खेत से 11 लोगों के शव बरामद हुए हैं। सभी मृतक पाकिस्तानी शरणार्थी बताए जा रहे है। घटना जोधपुर के देचू के अचलावता गांव में हुई है। सभी लोग अचलावता गांव में खेती का काम करते थे। देचू थाना अधिकारी हनुमानाराम मौके पर पहुंचे हैं।
अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रथम दृष्टया जहरीली गैस या जहर खुरानी से मौत की आशंका बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी लोग अचलावता गांव में खेती का काम करते थे। घटना के सामने आते ही इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। वहीं प्रशासन में घटना को लेकर हडकंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक मृतकों में 6 वयस्क व 5 बच्चे शामिल है। इधर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तान से आए शरणार्थी बड़े पैमाने पर शरण लिए हुए हैं। कई-कई गांव की लगभग पूरी आबादी ही पाकिस्तानी शरणार्थियों की है।


Download Android App
Download iOS App



