सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत पाकिस्तान सीमा पर एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार

Summary :

NULL

राजस्थान में गंगानगर जिले के रायसिंहनगर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत पाकिस्तान सीमा पर संदिग्धावस्था में घूमते एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल दोपहर रायसिंहनगर में ग्रामीणों ने एक युवक को घूमते देखा। बाद में वह काकूसिंहवाला क्षेत्र में सीमा के नजदीक पहुंच गया तो ग्रामीणों ने बल के जवानों को सूचना दी। इस पर बल के जवानों ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ के बाद सुबह उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रहने वाले जम्मन के रुप में की गई। प्रारंभिक जांच में वह अर्द्ध विक्षिप्त लग रहा है। उसे पूछताछ के लिये संयुक्त पूछताछ केंद्र भेज दिया गया है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team