बहुजन समाज पार्टी (बसपा ) ने अपने 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय के खिलाफ बुधवार को राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेरिया, लाखन मीणा, जोगेंद्र अवाना और राजेंद्र गुढ़ा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी।
बसपा महासचिव सतीश मिश्रा की ओर हाई कोर्ट में यह याचिका दाखिल की गई है। ये सभी विधायक सितंबर 2019 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा, ‘‘हमने बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय के खिलाफ हाई कोर्ट में आज याचिका दाखिल की है।’’
जेपी नड्डा BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज करेंगे संवाद
बसपा विधायकों के सत्तारूढ़ कांग्रेस में विलय से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को मजबूती मिली थी और 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या बढ़कर 107 हो गई थी। बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय कराए जाने का पार्टी प्रमुख मायावती कई बार विरोध कर चुकी हैं।
इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने भी राजस्थान हाई कोर्ट में नई याचिका लगाई है। इस मामले को लेकर मदन दिलावर ने पहले भी याचिका लगाई थी, जिसे सोमवार को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



