राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करने पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। गहलोत ने ट्वीट के जरिये वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा ‘‘मुझे पता चला है कि भारत के चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया है।

यह खुशी और गर्व की बात है। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी एक ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।


Download Android App
Download iOS App



