राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान आंदोलन पर बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘सबसे अधिक चिंताजनक है कि हमारे किसान सर्दी में सड़कों पर रातें काट रहे हैं और सरकार उनकी उचित मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीधे हस्तक्षेप करते हुए किसान यूनियनों के नेताओं को सुनना चाहिए और गतिरोध का हल करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देशभर से और अधिक किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली सीमा पर इकट्ठा हो रहे हैं। इससे उन महिलाओं व बच्चों की परेशानी बढ़ती जा रही है जो पहले से इस आंदोलन में शामिल हैं।
‘भारत बंद’ के मद्देनजर केंद्र ने देशव्यापी परामर्श जारी किया, राज्यों से सुरक्षा कड़ी करने को कहा
सरकार को किसानों के कल्याण के मुद्दों पर ध्यान देने में देरी नहीं करनी चाहिए।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘राजग सरकार को अपने अहंकार, असंवेदनशीलता, अड़ियल रवैये को छोड़कर काले कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। मंडी व्यवस्था सुनिश्चित करने में कांग्रेस पार्टी हमारे किसानों के साथ खड़ी है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य को जारी रखना चाहिए और किसानों तथा कृषि भूमि को बड़ी कंपनियों से बचाया जाना चाहिए।’’ रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी पर गहलोत ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर खरीदने में असमर्थ हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग 80 प्रतिशत तक कम हो गई है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से उज्ज्वला योजना निरर्थक हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



