राजस्थान में स्थानीय निकायों में बिना चुनाव जीते नगरपालिका/नगरपरिषद के अध्यक्ष और मेयर पद पर सीधे चुने जाने के स्वायत्त शासन मंत्रालय के निर्णय पर चल रहे गतिरोध के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि चुनाव के लिये आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को इस संबंध में संवाददताओं द्वारा पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा, “हम आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।”
गहलोत ने कहा, “हम इंतजार कर रहे हैं जल्दी आचार संहिता लागू हो और आप सब और हम सब उस काम में जुट जाए जल्दी।” उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव में अध्यक्ष व मेयर आदि के चुनाव के नये नियमों को लेकर सरकार के बीच ही गतिरोध चल रहा है।
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हाल ही में स्वायत्त शासन मंत्रालय के इस निर्णय पर अपनी असहमति जताते हुए कहा था, “(नियम में) संशोधन किया गया है कि बिना पार्षद बने ही कोई व्यक्ति मेयर बन सकता है जो मैं समझता हूं कि सही नहीं है।” उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



