राजस्थान की कांग्रेस सरकार के संकट से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। सचिन पायलट ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मुलाकात कर हाथ मिलाया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद है।
शुक्रवार को राज्य राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। सचिन पायलट की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद राजस्थान में कई समय से जारी संग्राम थम गया है। बैठक को लेकर पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों पक्ष के विधायकों से बातचीत की है।
बागी विधायकों की घर वापसी के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने लगभग एक महीने की राजनीतिक खींचतान व उठापटक को भूलकर आगे बढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है जो आगे भी जारी रहेगी। 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए कांग्रेस के विधायक जयपुर लौट आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



