राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम में बहुमत की तरफ बढ रही कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में विधायक दल का नेता कौन बनेगा इस बारे में बुधवार को नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा।
कांग्रेस के राजस्थान के पर्यवेक्षक तथा लोकसभा सदस्य के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा ‘‘राजस्थान में नव निर्वाचित विधायकों की बैठक बुधवार को होगी और इसमें विधायक दल के नेता के चयन के बारे में चर्चा की जाएगी। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष सारी स्थिति को रखा जाएगा।’’
TRS राष्ट्रीय राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी : KCR
उन्होंने कहा कि पार्टी की परंपरा के अनुसार नव निर्वाचित विधानसभा में पार्टी का नेता किसे बनाया जाएगा इस बारे में पार्टी अध्यक्ष को ही अंतिम निर्णय लेना है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ जयपुर में बातचीत की।
श्री पायलट ने भी कहा था कि विधानसभा चुनाव में श्री राहुल गांधी को जनता ने उनके पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की पहली सालगिरह पर एक तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा इसका फैसला विधायक दल और पार्टी नेतृत्व करेगा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कहा है कि मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।
इस बीच पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ ने कहा है कि राजस्थान में उनकी पार्टी की सरकार बहुमत से बन रही है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन -ईवीएम पर अगर संदेह है तो उसमें संदेह को दूर किया जाना आवश्यक है। यह आयोग की जिम्मेदारी है।


Download Android App
Download iOS App



