राजस्थान सरकार में मची उथल-पुथल आज नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण के साथ ही थम जाएगी। अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत शाम को 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। विधायकों की इस लिस्ट में शामिल कांग्रेस विधायक महेश जोशी ने कहा कि उन्हें इस फैसले से खुश खास फर्क नहीं पड़ने वाला।
महेश जोशी आज नई कैबिनेट में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझे पहले ही बहुत कुछ दिया था, उन्होंने मुझे कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था, इसलिए मुझे इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। अब मैं और अधिक शक्ति से सेवा करूंगा। राजस्थान में 2023 में सत्ता में आएगी कांग्रेस।
राजस्थान कांग्रेस में जारी कलह में लगेगा विराम? 15 नए मंत्री, 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री आज लेंगे शपथ
कांग्रेस आलाकमान द्वारा अंतिम रूप दिए गए नए मंत्रिमंडल में 5 मंत्री वह होंगे जिन्हें पायलट के समर्थक के रूप में देखा जा रहा है। पायलट के वफादार रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह मंत्रालय में लौटेंगे, जबकि बृजेंद्र सिंह ओला, हेमाराम चौधरी और मुरारीलाल मीणा प्रवेश करेंगे। मुरारीलाल मीणा को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा जबकि अन्य 3 कैबिनेट मंत्री होंगे।


Download Android App
Download iOS App



