राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को एक बार फिर विधानसभा सत्र आहूत करने की फाइल राज्य सरकार को वापस भेज दी है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि राजस्थान के राज्यपाल जिस तरह से काम कर रहे हैं उससे साफ हो गया है कि वह सच नहीं सुन पा रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को एक अंग्रेजी दैनिक की संपादकीय टिप्पणी को उद्धृत किया जिसमें कहा गया है ‘‘राजस्थान के राज्यपाल इस संकट से जिस भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं उससे साफ है कि वह संविधान नहीं बल्कि केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं।’’
क्या राजस्थान गवर्नर सच सुन पा रहे हैं? https://t.co/qKnjqpww90
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) July 29, 2020
सुरजेवाला ने इस संपादकीय की पंक्तियां पोस्ट करते हुए पूछा ‘‘क्या राजस्थान के गवर्नर सच सुन पा रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने गहलोत सरकार द्वारा 31 जुलाई से विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को बुधवार को तीसरी बार लौटा दिया।
राजस्थान कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक के बाद देर शाम तीसरी बार प्रस्ताव राज्यपाल मिश्र को भेजा गया था। प्रस्ताव में 31 जुलाई से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



