राजस्थान निकायों में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक, पहली बार कई शहरों में मारी बाजी : अजय माकन

Summary :

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी अजय माकन ने राजस्थान में कांग्रेस की निकायों में जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि पार्टी ने इतिहास में पहली बार कई शहरों में बाजी मारी हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी अजय माकन ने राजस्थान में कांग्रेस की निकायों में जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि पार्टी ने इतिहास में पहली बार कई शहरों में बाजी मारी हैं। अजय माकन ने प्रदेश की नब्बे निकायों में उनके समर्थित सहित 50 निकायों में बोर्ड बनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान के नब्बे निकाय अध्यक्ष के चुनाव परिणामों के इतिहास में पहली बार कई शहरों में कांग्रेस ने बाजी मारी है। 
उन्होंने कहा कि रविवार को नब्बे निकाय अध्यक्षों के चुनाव में कांग्रेस ने 48 एवं उनके समर्थन से दो निकायों में निर्दलीयों ने बोर्ड बनाया हैं जबकि भाजपा 37 पर सिमट कर रह गई। उन्होंने कहा कि नवंबर 2019 से अब तक हुए 195 नगरों के नगर निगम एवं नगरपरिषद तथा नगरपालिका के चुनावों में कांग्रेस ने 120 से अधिक निकायों में पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के शहरों में कांग्रेस की ऐसी पहली बार जीत हुई है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष नवंबर में राजधानी जयपुर में सहित 6 नगर निगमों में भी कांग्रेस ने 4 निगमों में अपने महापौर बनाने में कामयाब रही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की इन 195 निकायों के चुनाव के करीब साढ़ सात हजार पार्षद पदो में कांग्रेस ने सर्वाधिक 3036 पद जीते हैं जबकि भाजपा ने 2673 एवं 1765 पदों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव परिणामों को सुखद बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों एवं वैश्विक महामारी कोरोना काल में शानदार प्रबन्धन के कारण लोगों ने कांग्रेस का समर्थन किया हैं।

Desk Team