राजस्थान में भाजपा सरकार खिलाफ के कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन स्थगित

Summary :

राजस्थान में कांग्रेस द्वारा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ सोमवार और बुधवार को किये जाने वाले धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।

राजस्थान में कांग्रेस द्वारा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ सोमवार और बुधवार को किये जाने वाले धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने आज बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के निर्देशानुसार अयोध्या विवाद पर उच्चत्तम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर राज्य में वर्तमान में धारा 144 लगी होने के कारण 11  नवम्बर को जिला मुख्यालयों एवं 13 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किये जाने वाले धरना-प्रदर्शनों को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया।

हिंदी कविता के जरिए संजय राउत ने फडणवीस पर साधा निशाना, किया ये ट्वीट

Desk Team