कोटकासिम : स्थानीय थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को अभियान चलाकर वाहनों की चैकिंग कर वाहन चालकों को सुरक्षा के गुर बताये। थाना प्रभारी आरपीएस प्रशिक्षु महेन्द्र पारिक के नेतृत्व में क्षेत्र के पुर गांव में सचेत विद्यालय के पास किशनगढ़-कोटकासिम सड़क मार्ग पर वाहनों को रूकवाकर वाहनों की जांच की गई और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से भली देर है, वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करके आत्म सम्मान से ड्राइविंग करनी चाहिए। इस अवसर पर वाहनों की जांच के दौरान कागजात पूरे नहीं मिलने पर पुलिस की ओर से चालान एवं वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की गई।
– चेतराम सैनी


Download Android App
Download iOS App



