राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में संक्रमितों और मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। यहां पर कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 986 हो गयी है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के 610 नये मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73 हजार 935 हो गई तथा जयपुर में तीन, बीकानेर में दो एवं सीकर में एक कोरोना मरीज की और मृत्यु होने से प्रदेश में इससे मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 986 पहुंच गया। इससे जयपुर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ 263 पहुंच गया जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं।
नये मामलों में सर्वाधिक 136 मामले जोधपुर में सामने आये। इसी तरह बीकानेर में 127, जयपुर 126, अलवर 70, अजमेर 58, पाली 40, कोटा 28 एवं सीकर में कोरोना के 25 नये मामले सामने आये। इससे जोधपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हजार 74 हो गई जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इसी प्रकार राजधानी जयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9389, बीकानेर में 4131, अलवर 7094, अजमेर 3817, पाली 3748, कोटा 4455 एवं सीकर में 2447 हो गई।
इसके अलावा राज्य में अब तक भरतपुर में 3553, उदयपुर 2189, बाड़मेर 2137, भीलवाड़ 1987, बूंदी 469, चित्तौड़गढ़ 755, चूरू 860, दौसा 483, धौलपुर 2162, डूंगरपुर 892, गंगानगर 583, हनुमानगढ़ 367, जैसलमेर 316, जालौर 1324, झालावाड़ 1159, झुंझुनूं 944, करौली 559, नागौर में 2226, प्रतापगढ़ में 385, राजसमंद 1039, सवाई माधोपुर 439, सिरोही 1165, टोंक 553, बांसवाड़ 456 एवं बारां में 441 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक 21 लाख 66 हजार 744 लोगों की जांच की गई जिनमें 20 लाख 91 हजार 316 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई। प्रदेश में अब तक 58 हजार 342 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब 14 हजार 607 एक्टिव मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



